बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के चुईलबाबू गांव निवासी विजयचन्द्र वर्मा ने गांव निवासी दो लोगो पर मारने पीटने, जान सं मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव के नाले के रास्ते से जाते समय गांव निवासी राजमन और उसके पिता ने घेरकर गाली देते हुए उसे मारा पीटा, मारपीट के दौरान उसका सिर फट गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र और पिता के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।