तीन संगठनों की संयुक्त बैठक में रचनात्मक प्रयासों को गति देने पर जोर

बस्ती। भारतीय कुर्मी महासभा, भारतीय किसान यूनियन और सरदार सेना की संयुक्त बैठक रामेश्वरपुरी में अशोक चौधरी के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में भारतीय कुर्मी महासभा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि तीन संगठनोें के एकजुटता का परिणाम था कि भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाकर संदेश दिया गया। अब भविष्य में सामाजिक चेतना के जन जागरूकता और महत्वपूर्ण पर्वो पर संयुक्त कार्यक्रम किये जायेंगे जिससे नयी पीढी को रचनात्मक संदेश दिया जा सके।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दीवान चन्द पटेल, सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल, आर.के. सिंह पटेल, राम सुभाष वर्मा आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुये कहा कि परस्पर एकजुटता और समन्वय के परिणाम निश्चित रूप से और बेहतर रूप से सामने आयेंगे। बैठक में मुख्य रूप से अशोक कुमार चौधरी, कृपाशंकर चौधरी, बद्री प्रसाद चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, कृपाशंकर चौधरी, घनश्याम चौधरी, विद्या सागर चौधरी, डा. श्याम नरायन चौधरी, मायाराम चौधरी, ई. के.सी. चौधरी के साथ ही भारतीय कुर्मी महासभा, भारतीय किसान यूनियन और सरदार सेना के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।