डोसा दुकानदार को मारने पीटने में दो नामजद, चार- पांच अज्ञात पर मुकदमा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेवन चौराहा स्थित डोसा दुकानदार को मारने पीटने, दुकान हटा लेने की धमकी देने के मामले में दो नामजद, चार- पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मड़वा नगर निवासी कृष्णा गौड ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह बड़ेवन चौराहा पर डोसा की दुकान लगाता है। 29 अक्टूबर को रात साढ़े आठ बजे बाइक से 7-8 लोग आए, इनमे से दो लोगों ने डोसा के लिए आर्डर किया, इसके बाद गाली, जान से मारने व दुकान हटा लेने की धमकी देते हुए थप्पड़ से मारा पीटा उसके हल्ला गुहार पर तमाम लोगो को आते देख गाली व धमकी देते हुए मौके पर मोटर साईकिल छोड़कर भाग गये। बाइक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के महसो निवासी आयुष भट्ट, अमरेश शर्मा के रूप में हुई। मामले में दोनो नामजद व 4-5 अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।