बहराइच 06 नवम्बर। पर्यटन सत्र के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री वन धन योजना के अंतर्गत कतर्नियाघाट के नेचर इंटर प्रटेशन सेंटर पर जनजाति महिलाओं द्वारा वन निगम के सहयोग से थारू हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें थारू कल्चर के तहत पेड़ पौधों से बने स्वदेशी उत्पादों का स्टॉल लगाया गया जसमें दो दर्जन से अधिक उत्पादों को बिक्री के लिए लगया गया जिसमें पिटरिया, गमला, टोकरी, चप्पल, पर्स, पावदान, टोपी आदि बिक्री हेतु लगाया गया। उद्घाटन के दिन पहले ग्राहक गिरीजापुरी शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज के शिक्षक पुनीत गुप्ता रहे जिन्होंने एक टोपी 300 रुपए में खरीदी इस दौरान वह काफी खुश नजर आए उन्होंने कहा कि लोगों को स्वदेशी और हस्तशिल्प चीजों को खरीद कर जनजाति लोगों का हौसला बढ़ाना चाहिए। प्रदर्शनी स्टाफ की मुख्य कार्यकर्ता निर्मला ने बताया कि पर्यटन सत्र के सभी दिनों बिक्री के लिए ये सब उत्पाद यहां कतर्नियाघाट में केविन में मौजूद रहेगा पर्यटक इसकी खरीददारी उचित मूल्य पर कर सकते हैं। इस दौरान स्टाफ में उनके साथ गायत्री, जया, सुनीता आदि मौजूद रही।