पौली। पौली ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के परिसर में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर ध्वज को सलामी दी। उहोंने विजेता व उप विजेता छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि परिश्रम करने वालो की सफलता कदम चूमता है। जिसका परिणाम आप सभी को मिला है। इसी लगन निष्ठा से और मेहनत करने की जरुरत है। खिलाडी कभी हारता नही है उसे हमेशा लक्ष्य की तरफ बढने का प्रयास करना चाहिए।
जूनियर बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय चकिया से संजना व उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदगंज से अनन्या संयुक्त रूप से चैंपियन बनी। वही जूनियर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिवंशपुर से हरिओम चैंपियन बने तथा प्राथमिक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलकुपुर कंपोजिट से बालिका वर्ग में कुसुम और बालक वर्ग में ओम का दबदबा रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष उदय प्रताप यादव ने किया। वही ब्लाक व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार, विपिन कुमार, भोलेंद्र यादव, महेश्वरी प्रताप श्रीवास्तव, रतीभान की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में एआरपी राजेंद्र यादव, राजेश गुप्ता, दिलीप कुमार, हरीराम यादव, आर्दश मणि त्रिपाठी, विनोद पांडेय, रतिभान चौधरी, हरिओम त्रिपाठी, अनिल कुमार, शिव कुमार मौर्य, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, मुबारक अली, रतीभान, लक्ष्मी, बाबूलाल, अन्नू,अर्चना सहित तमाम लोग मौजुद रहे।