*आज न्याय पंचायत कोठिला में बेसिक खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। खेल का उद्घाटन वरिष्ठ ए0आर0पी0 Saltauwa श्री गिरजेश सिंह द्वारा किया गया। तथा बच्चों में पुरस्कार वितरण माननीय खंड शिक्षा अधिकारी saltauwa श्री अशोक कुमार जी द्वारा किया गया। पूरी खेल प्रतियोगिता का संचालन बब्बन पाण्डेय द्वारा किया गया जो ब्लाक व्यायाम शिक्षक श्री मनीष मिश्र जी के नेतृत्व में खेल अनुदेशक साथियों प्रमोद जी ,अशोक जी,आदित्य गिरी जी के कठिन परिश्रम से सम्पन्न हुआ।*
*खेल में पूरे न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया । खेलो में दौड़,लंबी कूद, ऊंची कूद,कबड्डी,खो खो आदि खेल स्पर्धाएं सम्पन्न हुई। प्राथमिक संवर्ग में प्रा वि रामपुर व जूनियर संवर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठिला का दब दबा रहा।*
*इस ऐतिहासिक खेल आयोजन में वरिष्ठ शिक्षक संकुल श्री भाष्कर दूबे व उनके समस्त विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।*
*इस बेहतरीन खेल आयोजन में न्याय पंचायत के समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।*
*खेल प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु रामभरत वर्मा, चंद्रशेखर पाण्डेय, दुर्गेश यादव, सौरभ पद्माकर,सुरेंद्र यादव,प्रभु दयाल,मनोज चौधरी,लाल साहब पाण्डेय,उमेश शुक्ल,संजीव,सूर्यभान, शिशिर श्रीवास्तव, धर्मराज यादव,मो0शोएब,राजकुमारी, सोनी,मनोज कुमार,शहजाद,रंजीत गौतम,संजय वर्मा,अश्वनी वर्मा,शिव कुमार यादव सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।*