यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के ब्लाक स्तरीय पदाधिकारी घोषित

बस्ती । फार्मासिस्ट फेडरेशन के अनुषांगिक संगठन यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन की केन्द्रीय कार्यकारिणी ने पदाधिकारियों का अनुमोदन कर दिया है।   जिलाध्यक्ष सुशील मिश्रा ने बुधवार को पदाधिकारियों की घोषणा किया। इसमें गौर विकास खण्ड से शिव अग्रहरि अध्यक्ष, शिवेश तिवारी उपाध्यक्ष, रिजवान अहमद कोषाध्यक्ष, नीरज यादव मीडिया प्रभारी,  हर्रैया विकास खण्ड से प्रकाश चन्द्र अध्यक्ष, शिव प्रसाद निषाद, शुभम पटेल,  उपाध्यक्ष, सुनील सोनी कोषाध्यक्ष, अरून पटवा सचिव विनोद सिंह मीडिया प्रभारी, सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड से नरेन्द्र चौधरी अध्यक्ष, सावन कुमार उपाध्यक्ष, दुबौलिया से विकास सिंह अध्यक्ष, विकास यादव उपाध्यक्ष, कप्तानगंज में सन्तोष कुमार अध्यक्ष, दीपक चौहान उपाध्यक्ष, मनीष चौधरी कोषाध्यक्ष, अनुराग कुमार मीडिया प्रभारी, बस्ती सदर विकास खण्ड से राहुल मिश्रा,    अध्यक्ष, अभिषेक तिवारी  उपाध्यक्ष, गोविन्द पटेल कोषाध्यक्ष, राघवराम यादव सचिव, जय प्रसाद मीडिया प्रभारी, साऊंघाट विकास खण्ड से सोनू चौधरी, रामनगर से विशाल दूबे अध्यक्ष घोषित किये गये।

यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुशील मिश्रा ने बताया कि फार्मासिस्ट फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रदेश   अध्यक्ष आदेश कृष्ण, महासचिव देवेन्द्र कुमार, सचिव पी.एस. पाठक की सहमति पर पदाधिकारी घोषित किये गये हैं। इससे फार्मासिस्टों के अधिकारों की रक्षा के दिशा में निर्णायक संघर्ष संभव होगा। बताया कि अति शीघ्र पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।