बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को फोन कर परेशान करने,डराने धमकाने, घर में घुसकर उसकी गर्दन पर चाकू रखकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी आशिक अली पर अपनी बेटी को मोबाइल पर फोन कर परेशान करने, उसके माता, पिता से इस बारे में शिकायत करने के बाद भी डराने धमकाने का आरोप लगाया है। कहा है कि आरोपी 2 नवम्बर को दिन में करीब दस बजे घर में घुसकर छिप गया, जब उसकी पुत्री खाना बनाकर कमरे में रखने गई तो आरोपी ने उसकी पुत्री के गर्दन पर चाकू रख दिया और धमकी दिया कि यदि आवाज निकाला तो जान से मार दूंगा। इस बीच वह कमरे में पहुंची तो आरोपी को बेटी के गर्दन पर चाकू रखे देख शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी गाली और जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकला। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।