बस्ती। जनपद के कोटेदारों ने आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद भाई के नेतृत्व में सोमवार को एक सूत्रीय मांग को लेकर जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो एसोशिएसन के बैनर तले 20 सितम्बर 2023 को अलीगढ़ से कोटेदार जनजागरण रथ यात्रा प्रारम्भ होकर कासगंज, एटा, हाथरस, आगरा, इटावा, औरैया कन्नौज हरदोई शाहजहाँपुर सीतापुर, लखनऊ, आदि जनपदो से होते हुए कोटेदारो को सरकार की मंशा अनुरूप कार्ड धारको में खाद्यान्न उठान एवं वितरण करने हेतु कोटेदार एवं उपभोक्ता जनजागरण रथ यात्रा के माध्यम से 30 सितम्बर 2023 को इको गार्डन लखनऊ मे कोटेदार एंव उपभोक्ता जन जागरण सम्मेलन आयोजित किया गया था। उक्त सम्मेलन के समापन अवसर पर खाद्य आयुक्त को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित एक सूत्रीय मांग पत्र कमीशन 300 रु० प्रति कुन्तल किये जाने हेतु ज्ञापन दिया गया था। मंच से तत्कालीन अपर आयुक्त खाद्य महोदय द्वारा सम्मेलन मे सम्बोधित करते हुए उपस्थित हजारो कोटेदारो को आश्वाशन दिया गया था कि कमीशन बढोत्तरी का प्रस्ताव की पत्रावली विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित की जा चुकी है। लोकसभा चुनाव के उपरान्त कमीशन बढ़ा दिया जायेगा। परन्तु आज तक उत्तर प्रदेश के कोटेदारो की प्रस्तावित पत्रावली पर कोई विचार नहीं किया गया जबकि उत्तर प्रदेश के कोटेदारों द्वारा कोरोना काल में अपनी जानमाल की प्रवाह किये बैगर प्रदेश के कार्ड धारको में समय में शत प्रतिशत खाद्यान का वितरण किया गया जिसमें कई कोटेदारों की मृत्यु भी हो गई। कोटेदारों को शासन के द्वारा दिये गये आदेशो के क्रम में आयुष्मान कार्ड, बालपोषाहार, खाद्यान एंव आई०सी०डी०एस० आदि कार्यों में निःशुल्क बढ़ चढ़कर कार्य किया जा रहा है। केवल निशुल्क मासिक खाद्यान वितरण पर 90 रुपए कुंतल कमीशन दिया जा रहा है। डबल इंजन राज्य सरकारो जैसे उत्तराखण्ड 180 रुपए हरियाणा 200 रुपए केरल 200 रुपए गुजरात मिनिमम गारन्टी के अन्र्तगत्त 20000 रुपए कोटेदारो को दिया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से कोटेदारों ने मांग की कि उत्तर प्रदेश के कोटेदारो की लम्बित प्रमुख सचिव खाद्य एव आयुक्त खाद्य रसद महोदय द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव की पत्रावली पर कमीशन वृद्धि का आदेश जनहित में पारित किया जाय।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद भाई,जिला संगठन मंत्री मोहम्मद करीम, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद, सत्यदेव पाण्डेय, तजम्मुल हुसैन, जितेंद्र कुमार सिंह, राजबली, रविंद्र कुमार सहित सैकड़ो कोटेदार मौजूद रहे।