बस्ती। गुरूवार को सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा कृपाल आश्रम मंगलबाजार माली टोला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अमित लखमानी, वृजेश आनन्द, आलोक मल्होत्रा, अरविन्द कुमार, डा. एस.के. वर्मा, तुषार आनन्द, एकता देवी, परमजीत आदि ने रक्तदान किया।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कुमार, सचिव चेतन आनन्द नेे बताया कि मिशन द्वारा मानवता की सेवा के लिये रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। रक्तदान के द्वारा हम संकट के समय लोगों की जान बचाकर पुण्य के भागी बनते हैं।
रक्तदान शिविर को सम्पन्न कराने में बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के विजय कुमार सिंह, आलोक चौधरी, जितेन्द्र कुमार ने योगदान दिया।