गाइड प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने सीखा गाँठ, बन्धन, गैजेट्स बनाना

रामनगर। गाइड प्रशिक्षण में बताया गया गाँठ, बंधन टेंट, गैजेट्स बनाने का तरीका, वार्डेन कंचन सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया, कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आज के दौर में और भी प्रासंगिक हो गया है, उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ/स्कूल महानिदेशक लखनऊ के पत्र के क्रम में जारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देश पर, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित कुमार सोनी के देख रेख में जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कराया जा रहा है, ट्रेनर के रूप में जिला गाइड कैप्टन लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय और जिला स्काउट मास्टर लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह, विद्यालय गाइड कैप्टन शशिलता ने, गाँठ, बंधन, गैजेट्स आदि के बारे में विस्तार पूर्वक प्रतिभागियों को जानकारी दी गई, वार्डेन कंचन सिंह, नीरज कुमारी, अनुराधा दूबे, पूजा मिश्रा, मिथिलेश, शशिकला, महेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, उमेश, प्रेमावती, गीता देवी आदि की सहभागिता रही।