सांस्कृतिक कार्यक्रमों, टेंट निरीक्षण के साथ गाइड शिविर का हुआ समापन 

बस्ती। राजकीय कन्या इण्टर कालेज के परिसर में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती के तत्वावधान में संचालित तीन दिवसीय गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन विद्यालय प्रधानाचार्य/ जिला गाइड कमिश्नर संधिला चौधरी ने टेंट निर्माण और गैजेट्स निर्माण का निरीक्षण करते हुए किया तथा अपने उद्बोधन में कहा गाइड के प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर देश प्रेम अनुशासन तथा विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला में निखार आता है, जिला संस्था भारत स्काउट गाइड बस्ती से आए हुए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड शशि गौतम ने बच्चों को अंतिम दिन टेंट निर्माण, गैजेट निर्माण, पाक विद्या आदि की जानकारी दी। विद्यालय गाइड कैप्टन अमृता सिंह प्रशिक्षण शिविर के दौरान सराहनीय योगदान रहा, इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ की अंजू, पूर्णिमा श्रीवास्तव, मानवी सिंह आदि की सहभागिता रही।