नीम के पेड़ की बढ़ी डाल काटने पर मारा पीटा

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के हेंगापुर निवासी गणेश कुमार ने चार लोगों के खिलाफ मारने पीटने, गाली आौर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी जमीन में लगे नीम के पेड़ की डाल बड़ी हो गई थी, जिसे उसके द्वारा काट दिया गया। इस बात को लेकर गांव निवासी रामकरन गौड़, उसकी पत्नी गीता देवी, उसके भाई झिकाई, बरसांव निवासी मनोज माली ने घेर कर उसे मारा पीटा, गाली और जानमाल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।