खेत में काम करने जाते समय रोक कर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। कप्तानगंजं थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी शिवकुमार मौर्य ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर अपने बड़े भाई को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके बड़े भाई आशाराम मौर्य अपने खेत में काम करने जा रहे थे, जिन्हे रास्ते में पंचायत भवन के पास गांव निवासी सुनील शुक्ला ने गाली दी, जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।