बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया लोनपुरवा निवासी परशुराम चौहान ने गांव निवासी पति, पत्नी पर बच्चे की बात को लेकर अपनी पत्नी और पुत्री को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बच्चे की बात को लेकर गांव निवासी उदयराज और उसकी 202 4गुड़िया ने उसकी पत्नी को रास्ते में घेर कर मारा पीटा, जब उसकी पुत्री अपनी मां को बचाने आई तो उसे भी मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति, पत्नी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।