बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म और कुकर्म करने, उसका वीडियो बना लेने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के आमा निवासी लल्लन चौहान, जिलाजीत वर्मा, चन्द्रभूषण वर्मा ने उसके खाने पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, ज बवह बेसुध हो गई तो उसके साथ जबरिया दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया, जाति सूचक शब्द प्रयोग करते हुए गाली दी, इस बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। 31 नवम्बर 2023 को हुए इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।