गाली देने से मना करने पर मारपीट कर दो को किया घायल

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निषाद में गाली देने से मना करने के विवाद को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे चले।जिसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निषाद निवासी उर्मिला देवी पत्नी जसपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया है कि उसके बेटे विकास कुमार को गांव के ही अभिषेक अपशब्द कह रहे थे। जब उसने गाली देने से मना किया तो अभिषेक, महेन्द्र, रामसुख, केशव ने मिलकर उसे लाठी डंडे से मारा पीटा, बीच बचाव करने आए परमवीर को भी मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है।