विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गंगाराम गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र ने उचित कार्यवाही के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
शुक्रवार की रात में चोर विद्यालय के विज्ञान – गणित कक्ष के दरवाजे में नीचे लगा ताला तोड़कर दरवाजे के निचले भाग को फैलाकर घुस गए और कक्ष में रखा एक कुंतल गेहूं और एक कुंतल चावल उठा ले गए। जबकि ऊपर का ताला लगा का लगा रह गया। प्रधानाध्यापक के अनुसार शनिवार की सुबह जब वो विद्यालय पहुंचे तो उन्हें बरामदे में गेहूं और चावल बिखरा मिला तथा कक्ष का ताला टूटा मिला। तत्काल प्रधानाध्यापक ने 112 डायल करके पुलिस बुलवाया और उनके सामने कक्ष को खुलवाया। उक्त घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक ने तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग किया है।