महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के क्रम को आगे बढ़ाते हुए अयोध्या महानगर के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी को सक्रिय सदस्यता सत्यापन प्रभारी महेश मिश्रा ने सक्रिय सदस्य बनाने की औपचारिकताएं पूरी की।
इस अवसर पर महानगर के महामंत्री शैलेंद्र कोरी, रवि तिवारी, सुनील तिवारी शास्त्री, श्रीनिवास शास्त्री, आलोक सिंह राणा, एकता भटनागर, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।