महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।(माचाड़ीअलवर):-राजगढ- राजगढ़ कस्बे के गोविंद देव जी बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में श्री ब्राह्मण समाज राजगढ़ द्वारा दसवां प्रतिभा सम्मान समारोह व समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि श्री ब्राह्मण समाज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय शर्मा वन मंत्री राजस्थान सरकार व विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष विशंभर दयाल शर्मा,परशुराम सर्किल के संयोजक महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा व ब्राह्मण समाज युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा,पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, महंत प्रकाश दास महाराज ठिकाना गंगा बाग,प्रकाश अड़ीचवाल,पंडित जले सिंह रहे। व कार्यक्रम की अध्यक्षता राजगढ़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार द्वारा की गई।
*वन मंत्री संजय शर्मा* ने कहाँ कि समाज में इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए विशेष कर वृद्ध जनों का सम्मान बहुत ही अच्छी बात है।जो यह ब्राह्मण समाज राजगढ़ ने बहुत ही अच्छा काम किया है। जो वृद्ध जनों का सम्मान रखा। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान आवश्यक है। जिससे उनमें एक बेहतरीन ऊर्जा का विकास होता है। कार्यक्रम में 144 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। करीब 50 की संख्या में समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में आने से पूर्व गोल सर्किल से ब्राह्मण धर्मशाला तक कस्बे वासियों ने मंत्री संजय शर्मा का माला व साफा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने व कस्बे वासियों ने मंडोर एक्सप्रेस,प्रयागराज एक्सप्रेस,डेमू स्पेशल ट्रेन के ठहराव सहित अनेक ज्ञापन मंत्री जी को दिए।मंत्री जी ने ज्ञापन का कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर् मदन लाल शर्मा,संत ज्ञानेश्वर शर्मा, राहुल दीक्षित, कपिल जैमन,योगेश वशिष्ठ, शिवदत्त शर्मा,प्रशांत शर्मा, पंडित उदयभान शर्मा,प्रकाश दीक्षित,नागपाल शर्मा,संजय शर्मा,वंदना शर्मा,डॉ नीरज शर्मा,शांति देवी शर्मा,संतोष गौड़ सहित काफी संख्या में समाज के महिला पुरुष मौजूद थे।