समाजवादी महानगर कमेटी ने पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम की जयंती मनाई

महेन्द्र कुमार उपाध्याय

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर मिसाइल मैन के नाम से विख्यात पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजी अब्दुल कलाम की जयंती मनाई इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामीद जाफर मीसम व पार्टी नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म15 अगस्त 1931 को मद्रास प्रेसीडेंसी रामेश्वरम में हुआ था वह एक भारतीय वैज्ञानिक एवं राजनीतिक भी थे कलाम साहब ने भारत का पहली स्वदेशी उपग्रह एसएलबी तृतीय प्रक्षेपास्त्र बनाने का श्रेय हासिल किया वह मिसाइल मैन के नाम से भी जाने जाते थे महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा कलाम साहब भारत के 11वें राष्ट्रपति बने और 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति बने रहे बचपन में उनका सपना लड़ाकू पायलट बनने का था उन्होंने भारत की तरक्की के लिए बहुत अहम भूमिका निभाई महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर प्रदेश सचिव राम अचल यादव,अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामीद जाफर मीसम उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव सचिव जगन्नाथ यादव,प्रधान सुरेंद्र यादव, जिला सचिव अंसार अहमद, गौरव पांडे पार्षद राम अजोर यादव, कृष्ण गोपाल यादव आदिलोग मौजूद रहे ।