संतकबीरनगर – सैथवलिया सुटेहरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आसिफ जिन्होंने अपने 3 साल 4 माह के कार्य का में ग्राम सभा में अनेक कार्यों को पूरा कराया इन्होंने बताया कि मैं अब तक के कार्यकाल में 6 विकलांग पेंशन 9 विधवा पेंशन और 64 वृद्धा पेंशन लगवाने के साथ-साथ 84 पत्रों को राशन कार्ड बनवाया तथा 43 कच्ची सड़क पर मिट्टी का कार्य कराया इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि मैं 7 सडके जो 100 मीटर की प्रत्येक है का निर्माण कराया सुटेहरा में पंचायत भवन का निर्माण कराया सुटेहरा में नाली निर्माण कराया जो 150 मी लगभग है । सामुदायिक शौचालय सिसवा माफी में बनवाया और इंटरलॉकिंग सड़क दलित बस्ती में बनवाया इसके साथ उन्होंने यह बताया कि मैं खंभो पर लगभग 100 स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की इसके साथ-साथ वह पर्यावरण के प्रति सदैव सजक रहने वाले हैं और वृक्षारोपण के मामले में भी वह बढ़-कर कर भूमिका अदा करते हैं इन्होंने सिसवा चौराहे पर जनता दरबार की एक ऑफिस खोल रखी है जिसमें प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 3:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक जनता की समस्याओं को वह सुनते हैं वह ग्राम सभा के लोगों की ही नहीं बल्कि दूर दराज अन्य गांव से आए हुए लोगों की भी समस्याओं का समाधान करने के लिए भरपूर प्रयास करते हैं अब जहां तक सरकार एक तरफ विकसित भारत की योजना लागू कर चुकी है उस योजना में सेथवलिया सुटेहरा के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आसिफ ने बड़े ही संघर्षों से अब तक के 3 साल 4 माह के कार्यकाल में जो कार्य कराया वह बिड़ले ग्राम सभा में देखी जाती है स्वच्छ भारत मिशन योजना सरकार द्वारा चलाई गई प्रणाली में सेथवलिया सुटेहरा के प्रधान मोहम्मद आसिफ भरपूर सहयोग करके अभियान को सफल बना रहे हैं इसके साथ-साथ मोहम्मद आसिफ पक्ष विपक्ष दोनों को लेकर चलने की भूमिका रखते हैं साथ ही गरीब तबकों की लड़कियों की शादी में भरपूर मदद करते हैं और ब्रह्म भोज जैसे मातमी आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं सहयोग प्रदान करते हैं ग्राम सभा के अनेक लोगों ने उनके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की है सभी ने कहा कि हमारे ग्राम के प्रधान विकसित भारत के सपने को साकार करने में लगे हुए हैं इसके साथ-साथ मोहम्मद आसिफ ने बताया कि कब्रिस्तान और शमशान में हैंडपंप की व्यवस्था बनाई है पेयजल की व्यवस्था के प्रति सजक रहते हैं और गांव में स्वच्छता अभियान बनाए रखे हैं राजस्व ग्राम सभा सिसवा माफी में जल निकासी की व्यवस्था जो कई वर्षों से बाधित थी उसका समाधान नाली निर्माण करा कर पूर्ण कराया अब सवाल यह उठता है कि क्या मोहम्मद आसिफ जैसे प्रधान प्रतिनिधि को सरकार से प्रोत्साहित नहीं होना चाहिए यदि हां तो फिर एक जीत जागता मिसाल सुटेहरा के प्रधान मोहम्मद आसिफ ने मात्र 3 साल 4 महीने के कार्यकाल में एक मिसाल पेश की है जो पूरे देश प्रदेश के लिए एक जीता जागता प्रमाण है ।