बहराइच 07 अक्टूबर। जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में 08 अक्टूबर 2024 को कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 11ः00 बजे एक सेमिनार/कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें आयकर विभाग द्वारा जनपद के आहरण वितरण अधिकारियों को टी.डी.एस. की प्रक्रिया/नियम/सुधार के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जायेगी। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ससमय उपस्थित हो कार्यशाला में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।