शादी का झांसा देकर छह माह तक युवती से दुष्कर्म, शादी से किया इंकार

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर छह माह तक जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने, बाद में शादी करने से इंकार कर देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि लालगंज थाना क्षेत्र के बैरवा निवासी साहबराम ने उसे शादी का झांसा दिया, उसके साथ दिसम्बर 2023 से मई 2024 तक जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जब उसने उससे मोबाइल पर फोन कर शादी करने की बात की तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने आरोपी के घर पहुंचकर उसके माता, पिता, बहन से शादी की बात की तो उन्होंने उसे गाली देते हुए भगा दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ बलात्कार और गाली देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लालगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।