समारोह पूर्वक मनाया गया गाँधी, शास्त्री जयंती, बृद्ध जनों की ली सुधि-बीएसए

बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, स्वच्छता शपथ दिलाई और दोनो महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, तत्पश्चात बृद्ध आश्रम जाकर बृद्ध जनों को फल, बिस्किट, साबुन व अन्य दैनिक उपयोग की बस्तुओं का वितरण किया, इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी, जिला समन्वयक सुनील तिवारी, अमित मिश्रा, अमित कुमार सोनी, एसआरजी आशीष श्रीवास्तव, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय, जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, डीओसी प्रताप शंकर पाण्डेय, आशा त्रिपाठी, राम भवन वर्मा, रवि कुमार, आफताब आलम, सिद्धान्त प्रजापति, अकरम हुसैन, ओबैदुल्लाह शाह, राममूर्ति, राजेश, रामबचन, जगदीश, श्याम नरायन, चित्रा त्रिपाठी, रागिनी त्रिपाठी, आदर्श, प्रमोद, अमित श्रीवास्तव आदि की सहभागिता रही।