बस्ती। बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर समाजसेवी गोटवा निवासी राजेश सोनकर द्वारा बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में भण्डारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर वृद्ध जनों को भोजन कराने के साथ ही आश्वासन दिया गया कि समय- समय पर उनका सहयोग किया जायेगा।
भण्डारे को सम्पन्न कराने में रामफेर सोनकर, दुर्गावती सोनकर, ऊषा सोनकर, शिवा सोनकर, देवी प्रसाद मिश्र, शिवशंकर सोनकर, भोला सोनकर आदि ने योगदान दिया।