पंडित चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज एव रिपब्लिक स्कूल धूमधाम से मनाया गया गांधी जयंती

बस्ती – विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया । इसके बाद नशामुक्ति पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया प्रतिभाग किए हुए सभी बच्चों में से सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पांडे द्वारा दिया गया I तनु वर्मा ,अंश वर्मा ,स्नेहा विश्वकर्मा ,खुशी प्रजापति, संध्यामणि ,गार्गी , राज हरिश्चंद्र, तान्या वर्मा , आदि बच्चे सफल प्रतिभागियों में रहे ।

पुरस्कार वितरण के बाद कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण के माध्यम से भी राष्ट्रीय पर्व 2 अक्टूबर तथा नशा मुक्ति के विषय में अपने विचार व्यक्त किए ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश पांडे जी विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी व प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र जी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए ।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण राघवेंद्र पाठक, रमेश चंद्र उपाध्याय, राम पूजन, सुनील कुमार वर्मा, प्रशांत वर्मा, गुलाम मोहम्मद, जगनारायण,प्रेम सागर मौर्य, रवि, प्रमोद, पिंकी,साधना ,गीता, संध्या, अंतिमा मिश्रा, साक्षी तिवारी, लक्ष्मी मौर्य ,रोशनी, रंजना, दिव्या आदि उपस्थित रहे ।