बंदर का आतंक, एक दर्जन लोगों को काटा

बस्ती एक  बंदर है जो लगभग 02 सप्ताह से लालगंज थाना अंतर्गत पगार खास,आम कोईल, बरोंहिया, पिपरा आदि गांवों के दर्जन भर लोगों को घायल कर चुका हैं अभी जल्द ही पगार खास गांव के निवासी सुनील यादव  को बहुत ही बुरी तरह से काटकर जख्मी कर दिया है l पगार खास गांव के निवासी  के. सी. चौधरी द्वारा वन विभाग के अधिकारी क्षेत्रीय अधिकारी  सोनल वर्मा जी से शिकायत भी किया था किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और अभी कल फिर  बंदर पगार खास गांव में देखा गया है।