प्रस्तुत है कुछ पंक्तियां – डा वी के वर्मा

💐🌹🌹🌹🌹🌹💐

*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं*

💐🌹🌹🌹🌹🌹💐

 

प्रस्तुत है कुछ पंक्तियां

 

अंग्रेजों का किया दमन ।

बाबा गांधी ! तुम्हें नमन ।

शांति अहिंसा के बलबूते ।

भारत में आजादी लाये ।

जाति-पाति का भेद मिटाकर ।

समरसता का पाठ पढ़ाये ।

भारत की धरती पर लाये ।

गांधी बाबा चैन अमन ।

बाबा गांधी ! तुम्हें नमन ।

युग प्रवर्तक युगांतकारी ।

तुम भारत के भाग्य विधाता ।

गर्व तुम्हारे ऊपर करती ।

‘वर्मा’ अपनी भारत माता ।

गई यहां से ब्रिटिश हुकूमत ।

तुमने ऐसा किया हवन ।

गांधी बाबा ! तुम्हें नमन ।

अब तो देश हुआ ताकतवर ।

बच्चे बच्चे निडर रहेंगे ।

युगों युगों तक ‘डाक्टर वर्मा’ ।

बाबा गांधी अमर रहेंगे ।

आज तुम्हारी अनुकंपा से ।

जिसे देखिए वही मगन ।

अंग्रेजों का किया दमन ।

बाबा गांधी ! तुम्हें नमन ।

 

 

*लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रति*

 

शास्त्री जी हैं नमन तुम्हें ।

तुम गलत नीति के अवरोधक ।

तुम जय जवान के उद्घोषक ।

तुम जय किसान के उद्घोषक ।

अपनी कर्मठता के बल पर ।

अंधकार को दूर किया ।

जो भी भ्रष्टाचार व्याप्त था ।

उसको चकनाचूर किया ।

सादगी की प्रति मूर्ति रहे तुम ।

और हृदय में उच्च विचार ।

अपने अदम्य शौर्य के बल पर ।

किया शत्रुओं का प्रतिकार ।

असाधारण प्रतिभा के बल पर ।

किया देश का ऊंचा नाम ।

आज तुम्हारे जन्म दिवस पर ।

तुमको करता कोटि प्रणाम ।

 

*डा. वी. के. वर्मा*

आयुष चिकित्साधिकारी

जिला चिकित्सालय बस्ती

💐🌹🌹🌹🌹🌹💐