
कुदरहा, बस्ती। कुदरहा क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे पर एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति न होने से उपभोक्त्ताओ को अंधेेरे में रहना पड रहा है।
साधन सहकारी समिति परसांव के पास विद्युत पोल से आपूर्ति बाधित है। जिससे आस-पास व पिपरपाती चौराहे तक के लोगो को विद्युत आपार्ति नही मिल पा रही है। गांव के सत्यनरायन, धमेंद्र कुमार, विनय पाल, अब्दुल, जोगी यादव, सुरेंद्र, जुगानी यादव, रविंद्र यादव, राम अचल, मनीराम गुप्ता, संतराम, राधेशाम, गोपाल, अरविंद, ज्ञानचंद्र, मानवेंद्र पाल सहित तमाम लोगो ने बताया कि बारह दिनो से आपूर्ति ठप्प हैै। मोमवत्ती के सहारे गुजर किया जा रहा है। ठीक करने के लिए लाइन मैन व जेई से कई बार अनुरोध किया गया और आश्वासन भी मिला लेकिन अभी तक ठीक नही हो सका। लाइन कहते है कि एलएनटी तार फाल्ट हैै। इतनी आसानी से ठीक नही हो सकता। समय मिलने पर ठीक ठीक किया जाएगा। एक तफर अंधेरे में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है तो दूसरी तरह रूपए की क्षति हो रही है।
इस संबंध में अवरा अभियंता शंकरपुर नादिर सिद्दीकी ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा आपूर्ति बंद होने की शिकायत मिली है। संबंधित लाइन मैन से ठीक करने के लिए कहा गया है। हर हाल में देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगा।
Post Views: 325