भीषण हादसा 9 यात्रियों की मौत- 23 घायल

मध्य प्रदेश के मैहर में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में नौ लोगों की मौत और करीब 23 लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात थाने के पास हुआ।
पुलिस के मुताबिक, बीती रात करीब 11 बजे प्रयागराज से नागपुर जा रही बस सड़क किनारे खड़े पत्थर से लदे डंपर ट्रक से टकरा गई। मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल के मुताबिक हादसे में घायलों में से करीब छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सतना रेफर किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि अन्य घायलों का इलाज मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया।
बस की केबिन और आगे की सीटों पर बैठे यात्री हादसे की जद में आ गए। घटनास्थल पर ही 6 यात्रियों की मौत हो गई। आनन-फानन में अन्य यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से देर रात अमरपाटन और मैहर की अस्पतालों में भेजा गया। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 9 हो चुकी है। वहीं 23 यात्री इस हादसे में घायल हो गए हैं। दो घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।