पौली
दो दिन से हो रही तेज बरसात को देखते हुए स्थाई गौ आश्रय केन्द्र मझौरा का शनिवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुजीत सिंह ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय केंद्र पर मौजूद केयर टेकारों को हिदायत दिया कि पशुओं के देख रेख में कोई कमी नहीं आनी चाहिए निरीक्षक करते हुए गौशाला मे साफ सफाई को चुस्त-दुरुस्त रखने की हिदायत दी। निरीक्षण में 40 कुन्तल भूसा,2 कुन्तल दाना और हरा चारा प्रयाप्त है किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए जिनको लेकर जिम्मेदारों को समय समय पर देख रेख करते रहने को कहा ।
सचिव और ग्राम प्रधान को गौशाला के प्रति जागरूक किया।
स्थाई केंद्र मझौरा में कुल 142 पशु है पशुओं की संख्या ज्यादा है केयरटेकरों को सिप्ट वार जानवरों की देख रेख करने को कहा।
।इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी आनंद सिंह, कम्पाउन्डर अमित सिंह, प्रधान अमरजीत, केयरटेकर मौजूद रहे।