, ई रिक्शा का दायां गेट होगा बंद, नहीं मानने पर किए जाएंगे सीज

दांया गेट खुले रहने से शहर में आए दिन होती है दुर्घटना
बस्ती: शहर में चलने वाले ई-रिक्शा की मनमानी पर रोक लगाने की कवायद यातायात विभाग ने शुरू कर दिया है। सड़क पर कहीं भी खड़ा कर रांग साइड दांए गेट से सवारी उतारने के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाएं पर अंकुश लगाने के लिए ई-रिक्शा के दाएं साइड का दरवाजा बंद होगा। सीओ ट्रैफिक की उपस्थित में ई-रिक्शा संगठन की बैठक में यह निर्णय हुआ है। निर्णय को पालन कराने की पहल जल्द ही शुरू की जाएगी। अगले सप्ताह से नियम न मानने वाले ई- रिक्शा चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए जरूरी हुआ तो ट्रैफिक पुलिस इनके वाहन सीज भी करेंगे। सभी चालकों व उनके मालिकों से दायीं ओर के गेट और खिड़कियों पर पत्ती या रस्सी लगवाकर बंद करवाने और अब केवल बायीं ओर से ही यात्री बैठाने व उतारने की सलाह दी गई है। इस नियम का अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी ।
दांए दरवाजे से सवारी उतारने बैठाने पर होती है दुर्घटना
ई-रिक्शा में दाएं साइड दरवाजे से सवारी को उतरने या सवार होने के दौरान यात्री अक्सर पीछे से आने वाले तेज रफ्तार के वाहन की चपेट में आने से घायल हो जाता है। शहर में इस तरह की दुर्घटना की संख्या में इजाफा हुआ है।

ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारण कलर कोडिंग के बाद अब दांयी ओर के दरवाजे हर वक्त बंद रखने के निर्देश सभी सभी चालकों को दे दिया गया। इस नियम के अनुपालन के लिए टीएसआई को निर्देशित कर दिया गया है।नियम न मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनके वाहन सीज किया जाएगा।