मंदिर बने वेद मंदिर – आचार्य सुरेश जोशी

🐰🐰 ओ३म् 🐰🐰
*मंदिर बने वेद मंदिर*
आर्य समाज न ई बाजार सूर्ती हट्टा बस्ती के ५१ वें वार्षिकोत्सव समारोह से पूर्व मंडल बस्ती में 🍁 घर, विद्यालय, नदियों के संगम के साथ ही मंदिरों में भी वैदिक यज्ञ, वैदिक भजन एवं वैदिक उपदेशों की श्रृंखला 🍁 चल रही हैं।
इसी क्रम में *शिव मंदिर तिवारी टोला, करण शिव मंदिर,त्रि -देव मंदिर ,दुर्गा मंदिर ग्राम में भी वेद ज्ञान गंगा* प्रवाहित हो रही है।
लाखों रुपयों से बने वीरान मंदिरों में वैदिक विद्वानों के द्वारा अनवरत 🪷 *वैदिक यज्ञ, वैदिक भजन, वैदिक प्रवचन, वैदिक जयघोष* 🪷 चलते मंदिरों की प्रसन्नता वापस लौटती दिखती है । यदि मंदिरों के स्वामी, व्यवस्थापक, मैनेजर इन मंदिरों में *पाठशाला, गोशाला, व्यायाम शाला, यज्ञशाला* खोल दें तो हिन्दू अपनी 🌻 सत्य सनातन वैदिक संस्कृति के गौरव को पुनः प्राप्त कर सकते हैं!
📣 *प्रभात फेरी*📣
आज की प्रभात फेरी प्रातः ठीक ६ बजे स्वामी दयानंद विद्यालय से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन से *आर्य समाज मंदिर रेलवे स्टेशन* से करवा बाबा चौराहा होते हुए पुनः स्वामी दयानंद विद्यालय सूर्ती हट्टा बस्ती पहुंची!
🏤 *पुरोहित देवव्रत जी*🏤
आर्य समाज न ई बाजार के पुरोहित श्री देवव्रत आर्य जी ने *आर्य समाज मंदिर रेलवे स्टेशन* पर संक्षिप्त उद्बोधन देकर उसके सुचारू रूप से संचालन हेतु मंडल बस्ती के पदाधिकारियों को प्रेरित किया और आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी इस *मंथन* करेंगे।
🪷 *तृतीय सभा*🪷
सायंकालीन सभा में 🌻 वृद्धाश्रम बनकटा 🌻 में *वैदिक यज्ञ/ वैदिक सत्संग* सम्पन्न हुआ। वृद्धाश्रम में अधिक संख्या में *सम्पन्न परिवारों* के बुजुर्ग थे। पुत्र -पुत्रियों व पुत्र वधू के व्यवहार से खिन्न होकर सम्पन्न परिवारों को वृद्धाश्रम जाना पड़ता है।
यज्ञ , सत्संग, के उपरांत मंडल बस्ती के प्रधान आदरणीय ओमप्रकाश आर्य द्वारा *अन्नदान* किया गया।
आचार्य सुरेश जोशी
🍁 प्रवासीय कार्यालय 🍁
आर्य भवन राजा बाजार बस्ती उ० प्र० 🪔