पौली
विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत परसा,पचरा, पंडरिया और पारा हरगोबिंद में को सोशल आडिट टीम द्वारा गांवों में कराए गये विकास कार्यो का धरातलीय सत्यापन व बैठक द्वारा मौजूद ग्रामीणो व मनरेगा मजदूरो द्वारा सामाजिक पुष्टी कि गई।
सोशल आडिट टीम के क्वाडिनेटर देवेन्द्र तिवारी ने पंडरिया , कालिन्दी यादव ने परसा, देवेन्द्र पाण्डेय ने पचरा और बालमुकुंद ने पारा हरगोबिंद ने आडिट में बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 का सोशल आडिट किया जा रहा है।
सोशल आडिट टीम गांवो मे कराए गए कार्यों के अभिलेखों का सत्यापन और जॉबकार्ड धारकों और आवास का सत्यापन कर मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाता है फिर ग्रामीणों की उपस्थिति में कराए गए कार्य को बढ़ कर सुनाते हुए सत्यापन किया जाता है जांचोपरांत मिली अनियमितता रिपोर्ट मनरेगा निदेशालय को भेज दि जाती है
इस मौके पर सदरे आलम, जगदीश निषाद, रमेश यादव, डिम्पल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 166