आज की बारिश से मुंबई सैलाब में तब्दील, 18 घंटों की लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त

अनुराग लक्ष्य, 25 सितंबर

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता ।

कहते हैं कुदरत जब खुश होता है तो अपने अनमोल खजानों का पता देती है, जिससे इंसानी जिंदगी में बहार आ जाती है लेकिन वहीं जब कुदरत नाराज़ होती है तो इंसानों की वही खुशी तबाही में बदल जाती है।

आज कुछ ऐसा ही मंज़र मुंबई की सड़कों और समुंद्र तटों का देखने मिल रहा है। पिछली मध्य रात से शुरू हुई बारिश अभी तक कहर ढाती हुई मुसलसल अपना रौद्र रूप धारण किए हुए हैं। जिसकी वजह से मुंबई का जन जीवन पूरी तरह परभावित हो गया।

सीएसटी से लेकर कल्याण, भिवंडी और दहशर तक बारिश ने आज जो दहशत फैलाई है उसे शब्दों में व्यक्त कर पाना मुश्किल है।

जिस तरफ भी नज़र जा रही है सिर्फ पानी वोह भी हालात ऐसे मुहल्लों की सड़कें तक लबालब हो चुकी हैं।आज इस बारिश ने टैक्सी, आटो, बेस्ट की बसों से लेकर लोकल ट्रेनों को भी परभावित किया। सायन, कुर्ला, मानखुर्द , दादर कांदिवली और गोवंडी स्टेशन की पटरियां भी लबरेज़ हो गई जिसकी वजह से ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें आईं।

सबसे खराब हालत अंधेरी और भिवंडी में देखने को मिली।

अंधेरी का सबवे जहां पूरी तरह सैलाब में तब्दील हो गया वहीं भिवंडी भी पूरी तरह डूबी नज़र आई।

समाचार लिखे जाने तक मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कें सुनसान हो रही हैं। टैक्सी और बेस्ट की बसों में भी कमी आई। आज की बारिश ने फिर एक बार बीएमसी के वेवस्था की पोल खोल दी।