बहराइच – आज अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय रामानन्द कुशवाहा द्वारा थाना दरगाह शरीफ के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई तथा लम्बित विवेचनाओं के त्वरित/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा शेष अभियोगों का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी/गिरफ्तारी करने के साथ, थाना क्षेत्र में घटित हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने व यातायात नियमों का पालन कराये जाने के दृष्टिगत चार पहिया/दो पहिया वाहनों में बिना नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट, तीन सवारी, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट, लाल नीली बत्ती व प्रेसर हॉर्न आदि का चालान करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। एक्सीडेंट की घटना को e-DAR एप पर मौके पर फीडिंग करने के लिए निर्देशित किया गया व IGRS की प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।
• हिट एंड रन एक्सीडेंट से सम्बन्धित प्रारूप को अनिवार्य रूप से भरा जाये जिसके सम्बन्ध में महोदय द्वारा कड़ाई से निर्देशित किया गया।
• थाने पर पंजीकृत गुमशुदगी व अपहरण से सम्बन्धित अभियोगों का शीघ्र अनावरण कर अपहृत/अपहृता को बरामद करना सुनिश्चित करें।
• पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा विवेचना निस्तारण व NBW की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
• जीआईसी चौकी के अन्तर्गत मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने के दृष्टिगत जीआईसी चौकी इन्चार्ज को नियमित रुप से वाहन चेकिंग व रात्रि गस्त करने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिये गये।
• थाने पर प्राप्त महिला अपराध सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों व पंजीकृत अभियोगों के शीघ्र निस्तारण के साथ-साथ महिला अपराध पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थानाक्षेत्र में महिला बीट पुलिस अधिकारी के साथ गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।