एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हुआ

आरपीएफ के दो जवानों को ट्रेन से धक्का देकर मारने वाले एक लाख के इनामी बदमाश मोहम्मद जाहिद को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है। आरपीएफ के दोनों सिपाहियों जावेद खान और प्रमोद कुमार ने अवैध शराब की तस्करी को रोकने की कोशिश की थी, जिस वजह से जाहिद ने दोनों जवानों की हत्या कर दी गई थी।
बता दें कि पिछले महीने 19-20 अगस्त की रात में बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद कुमार को ट्रेन से धक्का दिया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। इसी मामले में आरोपी जाहिद पर एक लाख रुपए का इनाम रखा था। अब स्ञ्जस्न ने साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया है। बता दें कि आरोपी साजिद के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
आरोपी जाहिद को गाजीपुर के थाना दिलदार नगर क्षेत्र से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह मूल रूप से मंसूर गली पेढि़मा बाज़ार , फुलवारीशरीफ़ पटना, बिहार का रहने वाला था। घायल बदमाश के ऊपर अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के कई केस दर्ज थे।