सरयू की दलदल में फसे बेसहारा पशुओं को खण्ड विकास अधिकारी ने निकलवाया

 

कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के मटियरिया गांव के दक्षिण सरयू नदी की तट के किनारे दल-दल में फसे बेसहारा पशुओं के फसने की जानकारी पर खण्ड विकास अधिकारी व सचिव सोमवार की देर रात पंहुच कर स्थानीय लोगों की मदत से पांच जानवरो को बाहर निकलवाया। जिनका क्षेत्र में ग्रामीण प्रशंसा कर रहे है।

        खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज, ऐडीओ पंचायत सुभाष चंद्र, कुलदीप यादव, सचिव रवि पांडेय, गोरखनाथ यादव अनुपम चौधरी कलवारी रामपुर तट बंध के दक्षिण सरयू नदी के किनारे फसे पशुओं के पास पहुंचे तो सब तडप रहे थे। प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव, राजेंद्र प्रसाद, सोनू गोस्वामी व दर्जनों ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे जानवरो को बाध कर बड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। खण्ड विकास अधिकारी के इस प्रयास का ग्रामीण प्रशंसा करते नही थक रहे है। जिसका बड़ी सराहना हो रही है।

        खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने बताया कि मीडिया के द्वारा पशुओं के दलदल में फंसने की जानकारी होते ही देर रात सचिव, प्रधानगण व ग्रामीणों की मदत से पांच जानवरों को बाहर निकलवाया गया। अब कोई जानवर दलदल में नही फसा है।