पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गाँव मे शुक्रवार की रात मे विद्युत कि चपेट मे आने से एक युवक घायल हो गया । परिजन सीएचसी मलौली ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकर पुर गाँव निवासी राजेश पुत्र रामधनी (25)वर्ष शुक्रवार को रात मे भोजन कर फर्राटा पंखा चालू कर सो गया रात मे लगभग तीन बजे लघुशंका के लिए उठा और लघुशंका से वापस बिस्तर पर आते समय पंखे का तार पैर मे फस गया। जिससे युवक निचे गिर गया। उसी के उपर चलता हुआ पंखा गिर गया। और विद्युत के चपेट मे आ गया। शोर सुन घर के परिजन दौडे़। किसी तरह लाइन काटी गई। तब तक विद्युत कि चपेट मे आने से युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजन सीएचसी मलौली ले गये। जहाँ चिकित्सको ने घायल युवक को मृतक घोषित कर दिया।इससे परिवार जनो का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने माँ-बाप का इकलौता वारिस संतान था। शव को पुलिस अपने कब्जे मे ले पीएम के लिए भेज दिया है।