बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र निवासी ससुराल वालों पर विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट करने, बड़े ससुर द्वारा छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता, मारा पीटा जाता रहा। उसके पति हैदर अली ने तीन कागज पर तलाक लिखकर उसे दे दिया, इसके बाद उसके पति और ससुराल वालों ने उसका सारा स्त्रीधन छीनते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद वह अपने मायके पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में रह रही है।
विवाहिता की तहरीर के आधार पर लालगंज पुलिस उसके पति हैदर अली, ननद, देवर, नन्दोई, ससुर, बड़े ससुर के खिलाफ आईपीसी व मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।