शिव मंदिर श्राद्ध कर्म

🍄 ओ३म् 🍄

हिमालय के धर्मात्मा राजा महायोगी 🌻 भगवान शिव 🌻 जिनकी राजधानी *कैलाश पर्वत* पर विद्यमान थी।राज हिमवान की पुत्री *माता पार्वती* उनकी अर्धांगिनी थी। वो अपने समय के अद्वितीय योगी 🌸 वेदज्ञ🌸 आयुर्वेदाचार्य 🌸 पराक्रमी योद्धा व आर्य राजा थे। *भगवान शंकर , कैलाश पति,आशुतोश, आदि अनेकों नाम से आपने यश प्राप्त किया* आप इतने प्रभावशाली धार्मिक राजा थे कि आज भी सनातनी प्रजा आपको शिव मंदिरों के रूप में पूरे *आर्यावर्त* में स्मरण करती है।

आर्य समाज मंदिर न ई बाजार सूर्ती हट्टा द्वारा चलाए जा रहे *वेद प्रचार अभियान* का प्रथम दिवसीय 🔥 वैदिक यज्ञ 🔥 का कार्यक्रम यहीं से प्रारंभ हुआ।

आज के श्रद्धालु यजमान * *श्रीमती एवं श्री अजीत पांडेय* ने श्रद्धा पूर्वक उपस्थित विद्वानों, बुजुर्गों का आतिथ्य *मधुर वाणी, जलपान व दक्षिणा* देकर 🏵️ श्राद्ध व तर्पण 🏵️ किया।उनकी श्रद्धा से तृप्त होकर उन्हें सपरिवार आशीर्वाद देकर उनके *जीवित श्राद्ध कर्म* को स्वीकार किया।

इसके अतिरिक्त 🔥 आर्यम फूड उत्पाद क्रेंद्र 🔥 प्लास्टिक काम्प्लेक्स बस्ती में *ओंकार आर्य* एवं चाऊ पुरुवा बस्ती में 🍁 *रोहित आर्य*🍁 के परिवार में यज्ञ/सत्संग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जनपद बस्ती के स्थानीय भजनोपदेशक आदरणीय सत्येन्द्र वर्मा जी ने प्रेरणादायक भजन सुनाया।

*कर ले -कर ले जीवन में शुभ करम*

*वो काम न करें जिसमें हो डर और शरम ।।*

इसी क्रम में बाराबंकी से पधारी वैदिक भजनोपदेशिका पंडिता रुक्मिणी देवी ने ईश्वर महिमा का वर्णन व चिंतन देते हुए कहा …..

*नमस्कार भगवान तुम्हें! भक्तों का बारंबार हो!*

*श्रद्धा रुपी भेंट हमारी मंगलमय स्वीकार हो।*

यह *वेद प्रचार अभियान* दिनांक ३ अक्टूबर २०२४ तक अनवरत मंडल बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों में चलता रहेगा। कल प्रातः *आर्या ट्रेडिंग संस्थान आर्य भवन राजा बाजार बस्ती* से प्रातः काल ६.३० पर प्रभाव फेरी निकाली जायेगी और पुनः 🔥 *वैदिक यज्ञ/सत्संग*🔥 का कार्यक्रम श्रीयुत बृज किशोर गांधी नगर बस्ती में समायोजित किया गया है।

कार्यक्रम को सुनियोजित करने के लिए *मंत्री गरुढ़ ध्वज पांडेय, पुरोहित देवव्रत आर्य, उपेंद्र शर्मा, राधेश्याम आर्य, गणेश आर्य* ने संपूर्ण समय दान दिया है।

आचार्य सुरेश जोशी

*वैदिक प्रवक्ता*