भारत माता अभिनंदन उत्सव हर्ष के के साथ संपन्न हुई

साहित्य प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ अर्चना श्रेया के निर्देशन में उड़ीसा इकाई से प्रियंका भूतडा जी ने विभिन्न आयोजन करवाया ।

1 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत माता अभिनंदन समारोह मनाया गया। अलग-अलग राज्यों से सभी साहित्यकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारत माता अभिनंदन समारोह उड़ीसा इकाई के द्वारा भारत माता विषय संबंधित काव्य गोष्ठी,आलेख, स्लोगन, मुक्तक, मातु सम्मान,एक वृक्ष भारत माता के नाम इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मीता लुनिवाल राजस्थान जयपुर से, अनुराग उपाध्याय मध्य प्रदेश मुरैना से, किरण अग्रवाल प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, संध्या श्रीवास्तव मध्य प्रदेश, प्रोफेसर डॉ शरद नारायण खरे, बाबू भंडारी हमनवा, आभा गुप्ता इंदौर मध्य प्रदेश,सुषमा शर्मा इंदौर मध्य प्रदेश, इन सभी ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भारत माता के हर कार्यक्रम को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। काव्य गोष्ठी एक शाम भारत माता के नाम में भारत माता अभिनंदन की राष्ट्रीय प्रभारी डॉ अर्चना श्रेया ने अपनी बखुबी भूमिका निभाई। भारत माता अभिनंदन समारोह उड़ीसा इकाई की संयोजिका प्रियंका भूतड़ा प्रिया के संरक्षण में यह कार्यक्रम किया गया। काव्य गोष्ठी के अध्यक्ष डॉ शिवनाथ और विशिष्ट अतिथि सोमेश जी ने कार्यक्रम में योगदान दिया। बहुत ही अच्छे-अच्छे वक्तव्य से सभी को जानकारियाँ दी। साहित्य संगनी संस्था की संस्थापिका रजनी जी ने संचालन करके कार्यक्रम की शान बढ़ाई।
इस तरह सभी साहित्यकारों ने 11 दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेकर भारत माता का सम्मान किया।
*भारत माँ का यश बढा, गूँजा है जयकार।*
*कवियो की थी योग्यता, आयोजन साकार।*