राजकीय कन्या इंटर कालेज में मण्डलीय लोक कला का आयोजन सम्पन्न

बस्ती। मंडलीय कला उत्सव का भव्य आयोजन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि डॉक्टर ओमप्रकाश मिश्रा संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल बस्ती ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया प्रतियोगिता में बस्ती संत कबीर नगर तथा सिद्धार्थनगर के प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग किया मंडल की नोडल अधिकारी श्रीमती मानवी सिंह ने प्रतियोगिता से संबंधित विषय पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन किया संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल बस्ती ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी निर्णायक मंडल में डॉ रमा शर्मा श्री भक्ति नारायण श्रीवास्तव श्रीमती अनीता श्रीवास्तव उपस्थित रही बालक वर्ग में लोकगीत की प्रतियोगिता में हरेंद्र कुमार संतकाबीर नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया शास्त्रीय वादन अवनद्ध में विवेक शर्मा सिद्धार्थनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया शास्त्रीय वादन में अल्ताफ अंसारी बालक वर्ग में बस्ती जनपद से प्रथम स्थान प्राप्त किया शास्त्रीय गायन में अनमोल चौधरी बस्ती से बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया नाटक में काजल चौधरी बस्ती बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया समूह गायन में निकिता और ग्रुप बस्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया पारंपरिक कहानी में निकहत सिराज संत कबीर नगर की बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया नौटंकी में सादिका खातून संत कबीर नगर ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया लोक नृत्य में रवि कुमार बस्ती ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया शास्त्रीय नृत्य में संजना जनपद बस्ती ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया दृश्य कला में मोहम्मद कैफ बस्ती बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया दृश्य कल त्रिआयामी में नीरज संत कबीर नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया स्थानीय खेल और खिलौने में अंशिका चौधरी बस्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्र ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया ।

इस कार्यक्रम के अवसर में गीता उपाध्याय ,श्यामा देवी, कविता वर्मा ,शाइस्ता अफरोज,जीनत जहां ,पूर्णिमा , अमृता सिंह नेहा विजय लक्ष्मी यादव बीनू सिंह राजेश आर्य,संतोष सिंह ,संतोष प्रजापति उपस्थित रहे।