पौली।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को पौली क्षेत्र के धौरहरा में धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान के नेतृत्व में सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया । इस अभियान के मुख्य अतिथि विधायक गणेश चंद चौहान की देखरेख में 100 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुख्य अतिथि गणेश चंद चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। आज भाजपा सरकार में सामान्य जीवन लोग जी रहे हैं । ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि लोगों को दुसरी पार्टी के झूठे वादे को याद दिलाए। इस मौके पर उदयराज अग्रहरी, अनील जायसवाल, सुनील सिंह, लाल साहब, प्रदीप पाल, राहुल तिवारी, भुवनेश मणि त्रिपाठी, दीनानाथ,अक्षय सिंह, राम अंजोर कशौधन, जितेंद्र कुमार, पप्पू तिवारी, जगरनाथ,सुबाष चंद्र, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।