सर्पदंश से हुई महिला की मृत्यु

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतासी गांव में सोमवार को 40 वर्षीया चंद्रकांती यादव पत्नी चंद्र प्रकाश यादव को सुबह सर्पदंश की शिकार हो गईं।प्राथमिक उपचार के दौरान सीएचसी चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुये उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रकांति अपने मवेशी के लिए खेत में हरा चारा काटने गई थी। चारा काटकर लौटते समय घूर के पास सांप ने डस लिय। दर्द से कराहते हुए उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्वजन उसे इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिवंगत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।