नदी में डूब कर किशोर की मृत्यु

बस्ती : नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदो निवासी 13वर्षीय किशोर की कुआनो नदी मे डूबकर मृत्यु मौत हो गई। माना जा रहा है कि पैर फिसल कर वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदो गांव निवासी 13वर्षीय संगम पुत्र तुलसी राम रविवार को अपने घर से खाना खाने के बाद निकला लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।परिजन व गाँव के लोग पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। वह नहीं मिला। सोमवार को कुछ ग्रामीण गांव के पास स्थित कुआनो नदी के तरफ गए थे। उन्होंने पानी में उतराता शव देखकर शोर मचाया।शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग व संगम के स्वजन भी पहुंच गए। शव को बाहर निकलवाया।मौके मौजूद पिता बेटे संगम के शव की पहचान की। थानेदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोसमार्टम के बाद मृत्यु की वजह का पता चल सकेग।