अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

बस्ती; छावनी थाना क्षेत्र के पुरे हिंदू गांव के पास फोरलेन हाईवे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से रविवार की देर शाम एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।
थाना क्षेत्र के पुरे हिंदू गांव के समीप फोरलेन हाईवे पर रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे पैकोलिया थाना क्षेत्र के बुधिया गांव निवासी 30 वर्षीय श्यामजीत पुत्र हीरालाल अयोध्या गोरखपुर लेने से सड़क पार कर दूसरी लेन में आ रहे थे तभी अयोध्या की तरफ से ही जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे दुर्घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक छावनी अनिल कुमार दुबे ने बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है।