पुण्य नगरी मुंबई वेद कथा- आचार्य सुरेश जोशी

🌻 ओ३म् 🌻
🏵️ *पुण्य नगरी मुंबई वेद कथा*🏵️
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई [ महाराष्ट्र] को अधिकतर 🛩️ माया नगरी 🛩️ के नाम से ही जानते हैं। लेकिन मैं आपको एक नया नाम भी बता रहा हूं वह यह कि इसे *पुण्य नगरी मुंबई* भी कहा जाता है।
जी हां 🪷 महर्षि दयानंद सरस्वती 🪷 राजा राम मोहन राय 🪷 केशव चंद्र सेन 🪷 थियोसोफिकल सोसाइटी 🪷 मुनि समाज 🪷 देव समाज जैसे महापुरुषों एवं संस्थाओं ने अपनी धार्मिक मान्यताओं का *प्रवेश द्वार* इसी को बनाया। इसके अतिरिक्त ब्रह्मा कुमारी,जयभगवान, पतंजलि योगपीठ, निरंकारी मिशन,हरे -रामा-हरे-कृष्णा, चर्च, मस्जिद, गुरुद्वारा, जैन मंदिर आदि मत -मत -मतांतरों के सैंकड़ों प्रवचन यहां प्रतिदिन होते रहते हैं!, इसीलिए इसको *पुण्य नगरी* भी कहते हैं।
🌼 *आर्य समाज वाशी*🌼
इसी पुण्य नगरी मुंबई में अनेकों आर्य समाज मंदिरों में एक *आर्य समाज मंदिर वाशी सेक्टर -९* भी यशस्वी आर्य समाज मंदिर है।इसी आर्य समाज मंदिर में 🔥यजुर्वेदीय संहिता के साथ वैदिक भजन व वैदिक व्याख्यान माला एवं हिन्दी दिवस 🔥 का चतुर्दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है!
🌸 प्रभु भक्ति 🌸
प्रातः कालीन देव यज्ञ के उपरांत भजनोपदेशक आदरणीय अशोक जी ग्वालियर मध्यप्रदेश वालों ने *प्रभु भक्ति में मन को लगाइए* यह ईश्वर भक्ति का भजन गाया। इसी भजन पर वेद -व्याख्यान की श्रृंखला में बताया गया कि *मन की अलग सत्ता है। मन को लगाने वाले की सत्ता और इन दोनों का निर्माता व निरीक्षण करने वाली एक तीसरी सत्ता है इनका नाम है 📚 ईश्वर,जीव और प्रकृति 📚*
सर्वप्रथम जीवात्मा को ब्रह्म यानि शुक्र की रक्षा करना अनिवार्य है। पुनः ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए ब्रह्म यानि वेद का अध्ययन करते हुए अंत में ब्रह्म यानि ईश्वर का साक्षात्कार कर लेना होता है।इतना *पुरुषार्थ जो जीवात्माएं* करती है उनका मन प्रभु भक्ति में सहज भाव से लग जाएगा।
इसके विपरित जो मानव *ब्रह्मचर्य की रक्षा नहीं करते। ईश्वरीय वाणी वेद का योग्य आचार्यों के पास रहकर श्रवण,मनन,निधिध्यासन नहीं करते* वो जीवन पर्यन्त ईश्वर भक्ति के गीत अलापते रहें न तो उनका मन प्रभु भक्ति में लगेगा।न ही उन्हें किसी प्रकार की *सुख शांति और आनंद* की प्राप्ति होना संभव नहीं।
आर्य समाज के यशस्वी प्रधान 🌼 भीम जी रुपाणी 🌼 जी ने विद्वानों का स्वागत एवं मंत्री श्रीमान देवेश गुप्त जी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। 🌸 पं० नागेश चंद्र शर्मा 🌸 पं० महेश चंद्र उपाध्याय 🌸 पं० किशन लाल शास्त्री एवं पं०योगेश पुरोहित जी ने *यजुर्वेद संहिता पाठ* किया।
आचार्य सुरेश जोशी
*वैदिक प्रवक्ता*
🌹प्रवासीय कार्यालय 🌹
आर्य समाज मंदिर वाशी प्लांट न०-६ सेक्टर -९अ,नवी मुंबई
☎️ *981966566*☎️
##@आचार्य सुरेश जोशी वैदिक प्रवक्ता