बस्ती । नगर थाना क्षेत्र के पिकौरा सुमाली निवासी अमित सिंह ने धौरहरा गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपनी मोटर साईकिल की सर्विसिंग कराकर धौरहरा से घर वापस लौट रहा था। वापस लौटते समय धौरहरा गांव निवासी जयहिन्द सिंह, उसके तीन पुत्रों आर्यन सिंह, प्रतीक सिंह, अंश सिंह ने उसे रास्ते में रोक लिया। राशन देने की बात को लेकर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। स्कूटी और मोटर साइकिल को तोड कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पिता, पुत्रों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।